Skip to main content

My Viwes on Journalist Associations

अत्याचार, भ्रष्टाचार, समाज में चल रही कुरितीयों के खिलाफ आवाज उठानेवाले पत्रकारोंको संगठन की जरूरत क्यों पडती है? इस सवाल का साधा जवाब देवता माझे कभी संभव नहीं हुआ। पत्रकार के हातों में इतनी ताकत है की वर हर किसी की समस्यांओं का समाधान कर सकती है, फिर ऐसी क्या जरूरत आन पडती है की संगठन बनाया जाय?
बदलतें हालातों में पत्रकारिता की दिशा और दशा भी बदली है. स्वतंत्रता के पूर्व और उसके बाद वाले पत्रकारिता और अब के जमाने की पत्रकारिता में गुणात्मक फर्क है। तब पत्रकारिता विचारों के लिए होती थी,अब विचारों के साथ खबरों के लिए भी होती है। तब दुश्मन एक था अब कई सारे है और वो भी हर वक्त बदलते रहतें है। कुछ लोग कहते है कि पत्रकारिता का स्तर फिसल गया है, इसलिए पत्रकार टार्गेट किए जाते है। मैं इस बात ये सहमत नहीं हूॅं। समाज में अच्छे बुरे लोग-संस्था-शक्ती हर क्षेत्र में होती है, पत्रकारिता में भी ऐसी बुरी शक्तीयाॅं आ चुकी है। लेकीन इसका मतलब कतई ऐसा नहीं है कि पत्रकारिता का असली धर्म बदल चुका है। पत्रकारिता में आई हुई बुरी शक्तीयों से भी हमें लडना होगा। साथ ही हमें पत्रकारिता के विकास और उत्कर्ष के लिए भी लडना होगा। अगर ये काम करने से हम चूॅंक गए तो शायद इतिहास हमें माफ नहीं कर पाएगा
हमारें सामने चुनौतीयाॅं कई है, कई बार हम खुद को असहाय महसूस करतें है। हम कहने के लिए तो जनतंत्र के चौथा स्तंभ है लेकीन क्या हम स्वतंत्र है। बाकी तीन स्तंभोंको एक सुरक्षा और अधिकारीक रूप प्राप्त हुआ है। पत्रकारोंको कई बार विशेष दर्जा मिलता तो जरूर है लेकीन वो कोई अधिकारीक तौर पर नहीं। अब संविधान के निर्माताओं- रचैताओं ने ऐसा क्यों किया? क्यों मिडिया को स्वतंत्र रखा? मुझे लगता है इसका पीछे गहरी सोच है। किसी भी वक्त देश के तीन स्तंभ देश की जनता के प्रती बेईमान हो सकते है, लेकीन जनता खुद के प्रति बेईमान कैसे होगी? मिडिया जनता की आवाज है। कुछ गलत तत्व इसमें आ सकते है, जरूर आ सकते है, लेकीन वो जनता की आवाज नहीं बन सकते, और न ही जनता की आवाज दबा सकते है।
जब देश में कुछ ठीक नहीं चल रहा हो, या फिर अराजकता की स्थिती पैदा हुई हो तो क्या करना चाहीए इसका नमुना मिडिया ने हाल ही में पेश किया। हमारें संविधान ने ऐसी रचना की हुई है कि, लोगों की आवाज को कोई नहीं दबा सकता, मिडिया वाले भी नहीं। सोशल मिडिया के माध्यम से भी लोग अल्टरनेट मिडीया का रास्ता अपना रहे है। इसका विरोध नहीं करना चाहीए। जनता हमें भी सवाल पुछना चाहती है। अल्टरनेट मिडीया का हमें स्वागत करना चाहीए । इस नए माध्यम के सहारे लोग हमारी आलोचना करेंगें, दिशा देंगे, जानकारी देंगे, बदनाम भी करेंगें । ये मिडीया है, लोग जिस तरह आज इसका उपयोग कर रहें है वो मिडीया के ठेकेदारों के लिए भी एक सबक है। हमें लोगों की नब्ज और मिजाज को समझना चाहीए। उनकें मुद्दोंसे भटकना नहीं चाहीए। ऐसा करने के लिए बहुॅत साहस की आवश्यकता है।
कम पैसा, सैलरी के दम पर इतनी बडी लडाई कैसे लडे ये भी बडी समस्या है। मिडीयाकर्मीयों की सैलरी, सुरक्षा का मुद्दा भी अहम है। मिडीया में युनियन नहीं है, हो भी नहीं सकती है। हम सारे इतने स्वतंत्र विचारों के है कि किसी झंडे के नीचे इकठ्ठा भी नहीं हो सकते। ऐसें में कमसे कम संगठीत होने से हमारें बीच सुरक्षा की भावना तो आ ही सकती है। दुसरी अहम बात एक जगह पर कुछ पत्रकार लाखों की सैलरी पा रहे है तो दुसरी जगह कुछ को सेंकडों तक नहीं मिल पा रहे हैं। ये फर्क क्यों है ये बात मूर्खतापूर्ण है। हर पेशे में स्कील की आवश्यकता होती है, मिडीया में काम करने वाले लोगों को भी नए स्कील सीखने होंगे। कई लोगों को अल्टरनेट मिडीया की एलर्जी है, इस नइ मिडीया को आपको सीखना होगा। व्यवस्था के साथ रह-रहकर हम व्यवस्था का हिस्सा ना बन जाए इसका ध्यान रखना होगा। संगठन के माध्यम से हर वक्त नई नई बातें सीखनी चाहीए, अपने गलतियों को स्वीकार उन्हे बदलने,दुरूस्त करने का भी काम करना चाहीए।
दुनियाभर में अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते वक्त हर रोज कई पत्रकार मारे जाते है, ऐसें में पत्रकारों के संगठनों की जरूरत क्यों है इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। हम अपनें अपनें इलाखों के पत्रकार संगठन चलातें है अब वक्त ये भी आ गया है की पत्रकारों का वैश्विक संगठन हो और दुनिया के पत्रकार एक हो।

रवींद्र आंबेकर

Comments

Popular posts from this blog

गांडू बगिचा

महाराष्ट्राच्या राजकारणातल्या एका राजकारण्याने बाबासाहेब पुरंदरेंच्या पुरस्काराच्या निमित्तानं उद्भवलेल्या वादावर बोलताना तांडव करण्याची धमकी दिलीय. त्यामुळे बाबासाहेब पुरंदरेंवर लिहायला भीती वाटायला लागलीय. तांडव झालं तर कदाचित त्यांच्या पक्षाची जशी स्थिती झाली तशी स्थिती महाराष्ट्राची झाली तर हे नुकसान सध्याच्या मंदीच्या काळात राज्याला आणि देशाला परवडणारं नाही. आपल्या आवाक्यातल्या धमक्या दिल्या पाहिजेत हे पण आता काही लोकांना समजेनासं झालंय. महाराष्ट्राच्या इतिहासातील महापुरुषांचं गुणगौरव करणाऱ्या अनेक व्यक्ती होऊन गेल्या. इतिहास नीटपणे लिहीला गेला नाही पण बखरी मात्र बख्खळ झाल्या. इतिहासाचे आपापल्या बुद्धीला पटतील तेवढे आणि तसे दाखले देऊन टाळ्या मिळवणाऱ्यांची संख्याही काही कमी नाही. इतिहासलेखनाचं काम, शास्त्रीय पद्धत, पुरावे शोधणं, ते नीट मांडणं याचं काम नीट पणे झालं नाही असा एक जुना आक्षेप आहे. ज्यांनी या क्षेत्रात काम केलं त्या पुण्या- मुंबईच्या संस्थांच्या अधिकाराला आव्हान देणारी नवीन पिढी आता जन्माला आलीय आणि ती आपल्या पद्धतीने इतिहास वाचण्याचा प्रयत्न करते आहे, शोधण्याचा प्रयत्...

It’s Time for Semi-Rural Urbanization

  Don’t Welcome the Rat Race: It’s Time for Semi-Rural Urbanization   Having traveled across Maharashtra, I’ve seen it all—the bustling streets of Mumbai, the semi-urban chaos of mid-sized towns, and the forgotten corners of rural villages. There’s one glaring pattern: we are building an unsustainable future. Our cities are suffocating, and our villages are simmering with problems that could explode any moment.   Ravindra Ambekar with Dr Rajendra Singh inspecting water crisis  Just last week, Mumbai made headlines again for its pollution crisis. The air quality index (AQI) touched hazardous levels in several areas, making it almost impossible to breathe. Roads choked with vehicles, unchecked construction, and industrial pollution make this city—once known for its charm—one of the least livable urban centers in India. Yet, people continue flocking here, escaping rural struggles, only to sign up for life in a toxic gas chamber.   The Hidden Crises of Rural M...

Bihar results and national politics

माइलस्टोन.. निवडणूका म्हटल्या की आरोप प्रत्यारोप आणि प्रचार-अपप्रचार होत राहतो. केंद्रात नरेंद्र मोदी सत्तेवर आल्यानंतर मोदींच्या अभूतपूर्व नेतृत्वाच्या लाटेवर स्वार होण्यासाठी अनेक जण आसुसले होते. लोकसभा निवडणूकीनंतर भाजपचा अश्वमेध सुसाट जाईल असा कयास होता पण या अश्वमेधाची लगाम दिल्ली आणि पाठोपाठ बिहार मध्ये खेचली गेली. महाराष्ट्रात सुद्धा शिवसेनेनं या अश्वमेधावर अंकुश ठेवण्याचा प्रयत्न केला. पैकी बिहारची निवडणूक फारच रंगतदार झाली. प्रचारामध्ये स्वत :  पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आणि पक्षाचे कॅप्टन अमीत शहा. समोर लालू-नितीश कुमार आणि काँग्रेसचं महागठबंधन. मोदींनी ही पासवान-कुशवाह-मांझी अशी भट्टी जमवून जातीची समीकरणं साधण्याचा प्रयत्न केला. दिसायला हे गणित अटी-तटीचं होतं. एक्झिट पोलचे निकाल तर गोंधळात टाकणारेच होते. पण मतदार मात्र गोंधळलेला नव्हता हे ईव्हीएम खोलल्यानंतर स्पष्ट झालं. लालू- नितीश-काँग्रेस यांच्या महाआघाडीला स्पष्ट बहुमत मिळालं आणि मोदींचा डब्बा गुल झाला. मतमोजणीला सुरूवात झाल्यानंतर पहिल्या तासात निवडणूक विश्लेषकांनी टीव्हीच्या स्क्रीनवर प्रचंड गोंधळ उडवून दिला. प...